कबीरधाम जिले के पिपरिया तहसीलदार प्रमोद कुमार चंद्रवंशी को छत्तीसगढ़ शासन ने निलंबित कर दिया

Chhattisgarh Crimesकबीरधाम जिले के पिपरिया तहसीलदार प्रमोद कुमार चंद्रवंशी को छत्तीसगढ़ शासन ने निलंबित कर दिया है। उन पर सीएम हेल्पलाइन 1076 में राजस्व विभाग से जुड़ी शिकायतों का सही तरीके से निराकरण नहीं करने और गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप है।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने 16 अक्टूबर को निलंबन का आदेश जारी किया। शासन ने तहसीलदार की इस लापरवाही को सरकारी कर्मचारियों के आचरण नियमों का उल्लंघन माना है।

निलंबन के दौरान प्रमोद कुमार चंद्रवंशी का मुख्यालय कबीरधाम जिला रहेगा। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।