मरवाही वनमंडल में वन संपदा की सुरक्षा और वन अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए वन विभाग की कार्रवाई जारी है

Chhattisgarh Crimesमरवाही वनमंडल में वन संपदा की सुरक्षा और वन अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए वन विभाग की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में वन परिक्षेत्र खोडरी के अंतर्गत बीट नेवरी के ग्राम परसवानी निवासी ओमप्रकाश, पिता संतोष सिंह राठौर को मजिस्ट्रेट के आदेश पर जिला जेल भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वन विभाग ने इस मामले में वन अपराध प्रकरण क्रमांक 45/19 दर्ज किया था। मामले की सुनवाई के दौरान 15 अक्टूबर को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। इसके बाद मजिस्ट्रेट के निर्देश पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया गया।

वन अपराधों की रोकथाम के लिए अभियान

मरवाही वनमंडल के डीएफओ कुमार निशांत के निर्देशानुसार वन अपराधों की रोकथाम और वन संपदा की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विभाग का उद्देश्य अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण स्थापित करना और वन संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

वन विभाग के अनुसार, वन अपराधों से जुड़े मामलों में नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

Exit mobile version