
वर्दी की जिम्मेदारियों के बीच गरबा-डांडिया की धूम
नक्सल प्रभावित क्षेत्र में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच ड्यूटी निभाने वाली महिला जवानों ने गरबा-डांडिया की धुन पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। तीन दिनों तक चले आयोजन में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
अधिकारियों ने बढ़ाया महिलाओं का उत्साह
आयोजन में सीआरपीएफ डीआईजी आनंद सिंह, कलेक्टर अमित कुमार, एसपी मयंक गुर्जर, मलकानगिरी एसपी विनोद पाटिल, एएसपी रोहित शाह, एएसपी मनोज तिर्की, एसडीओ वन विभाग परख सारडा और रक्षित केंद्र अधिकारी रवि उपाध्याय अपने परिवारों के साथ मौजूद रहे। अधिकारियों ने महिला प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। आयोजन से पुलिस परिवारों के बीच आपसी जुड़ाव भी मजबूत हुआ।