राजनांदगांव में छत्तीसगढ़ जन महोत्सव समिति 20 अक्टूबर को विजयादशमी पर दशहरा महोत्सव मनाएगी

Chhattisgarh Crimesराजनांदगांव में छत्तीसगढ़ जन महोत्सव समिति 20 अक्टूबर को विजयादशमी पर दशहरा महोत्सव मनाएगी। कार्यक्रम म्युनिसिपल स्कूल मैदान में शाम 6 बजे से शुरू होगा। इस बार 61 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इसके साथ ही AI तकनीक पर आधारित खास आतिशबाजी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

2008 में शुरू हुआ था आयोजन

छत्तीसगढ़ जन महोत्सव समिति ने 2008 में इस आयोजन की शुरुआत की थी। समिति के अध्यक्ष सौरभ कोठारी ने बताया कि हर साल दशहरा महोत्सव में आतिशबाजी, उत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

इस साल मुंबई की AI तकनीक पर आधारित खास आतिशबाजी की जाएगी। मशहूर गायिका स्वास्ति मेहुल जैन भजन और गीतों की प्रस्तुति देंगी।

विधानसभा अध्यक्ष और सांसद हो सकते हैं शामिल

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पांडेय और महापौर मधुसूदन यादव समेत कई अतिथियों के शामिल होने की संभावना है। समिति के सदस्य आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं।