बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोटागहना में 16 अक्टूबर 2026 को एक पति ने अपनी पत्नी की लकड़ी के डंडे से पीटकर हत्या कर दी

Chhattisgarh Crimesबलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोटागहना में 16 अक्टूबर 2026 को एक पति ने अपनी पत्नी की लकड़ी के डंडे से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति रामवृक्ष कोरवा उर्फ पिंटू (35) को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, रामवृक्ष अपनी पत्नी चिंतामणि कोरवा के चरित्र पर शक करता था। घटना वाले दिन चिंतामणि मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। वह अपने 2 साल के बेटे रयांश कोरवा को भी साथ ले जाने की जिद कर रही थी।

डंडे से सिर पर किया वार

इसी बात से गुस्साए रामवृक्ष ने घर में रखे लकड़ी के डंडे से पत्नी के सिर पर वार कर दिया। इससे चिंतामणि की मौत हो गई। घटना के बाद उपसरपंच अनिल तिवारी की शिकायत पर राजपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

आरोपी को कोर्ट में किया पेश

पुलिस ने आरोपी रामवृक्ष को 17 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल लकड़ी का डंडा और मृतका के कपड़े भी जब्त किए हैं।

Exit mobile version