रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे के बीच आज खेले गए दूसरे महिला टी-20 मैच में भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हरा दिया

Chhattisgarh Crimesरायपुर में भारत और जिम्बाब्वे के बीच आज खेले गए दूसरे महिला टी-20 मैच में भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने 3 मैचों की इस टी-20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। शेफाली वर्मा को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 25 गेंदों में नाबाद 55 रन बनाए। उनकी पारी में 6 चौके और 4 छक्के शामिल थे। इसके अलावा, उन्होंने मैच में 1 ओवर गेंदबाजी भी की।

सीरीज के पहले मुकाबले में शुक्रवार को भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया था। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 114 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने 15.4 ओवर में 6 विकेट खोकर 116 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया था।

शुरुआत में ही भारत ने गंवाए 4 विकेट

सीरीज के पहले मुकाबले में 115 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। कप्तान स्मृति मंधाना 9 रन, शेफाली वर्मा 4 रन, अनुषा शर्मा 4 रन और हरमनप्रीत कौर 1 रन बनाकर आउट हो गईं। भारत ने महज 19 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में टीम पर हार का खतरा मंडराने लगा था।

दीप्ति और नंदनी ने संभाली पारी

मुश्किल समय में दीप्ति शर्मा और नंदनी प्रसाद ने भारतीय पारी को संभाला। दीप्ति ने 37 गेंदों में 49 रन बनाए, जिसमें 8 चौके शामिल थे। नंदनी ने 35 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए और 6 चौके लगाए। दोनों की बल्लेबाजी से भारत ने मुकाबले में वापसी की और जीत हासिल की। ऋचा घोष ने 5 गेंदों में 7 रन बनाए, जबकि अरुंधति रेड्डी 2 रन बनाकर नाबाद रहीं।

जिम्बाब्वे ने बनाए थे 114 रन

पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 114 रन बनाए थे। के. एनड्लोवू ने 40 गेंदों में नाबाद 42 रन बनाए, जबकि एस. मेयर्स ने 15 गेंदों में नाबाद 20 रन का योगदान दिया। भारत की ओर से क्रांति गौड़ और श्री चरणी ने एक-एक विकेट लिया। भारतीय टीम ने 26 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया था।

Exit mobile version