
हालांकि, प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश का असर सीमित रहने का अनुमान है। बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए खुले इलाकों में काम करने वाले लोगों और खेतों में मौजूद किसानों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
तापमान की बात करें तो अंबिकापुर में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रायपुर में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा।