छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के प्रयास स्कूल के बैंक खाता को म्यूल अकाउंट बनाकर 1.12 करोड़ रुपए लेनदेन करने का मामला सामने आया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के बिलासपुर के प्रयास स्कूल के बैंक खाता को म्यूल अकाउंट बनाकर 1.12 करोड़ रुपए लेनदेन करने का मामला सामने आया है। स्कूल के डायरेक्टर के कोलकाता में गुम मोबाइल से साइबर ठगों ने इस तरह की जालसाजी की है। बैंक खाते में एक ही दिन में खाते में करोड़ों रुपए का लेनदेन कर 100 से ज्यादा बैंक खातों में रकम ट्रांसफर किया गया है। इस मामले की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने केस दर्ज कर डायरी कोलकाता भेज दी है।

राजकिशोर नगर निवासी डॉ. सचिन यादव प्रयास पब्लिक स्कूल के संचालक हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 10 अगस्त को वह कोलकाता गए थे। जहां न्यू मार्केट थाना क्षेत्र के धरमतला के पास उनका जियो सिम लगा मोबाइल गुम हो गया। काफी तलाश के बाद भी मोबाइल नहीं मिला। जिस पर उन्होंने बैंक खातों को फ्रीज कराने की कार्रवाई की और जियो सेवा केंद्र पहुंचकर सिम बंद कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं होने के कारण सिम तत्काल बंद नहीं हो सका।

बैंक अकाउंट से 1.12 करोड़ का लेनदेन 16 अगस्त को उन्होंने पुराना नंबर दोबारा जारी कराया। अगले दिन ईमेल चेक करने पर खाते में संदिग्ध लेनदेन का पता चला। स्कूल का आईसीआईसीआई बैंक खाता इसी मोबाइल नंबर से जुड़ा था। शिकायत के मुताबिक, ठगों ने 14 अगस्त को पहले 800 रुपए का ट्रायल ट्रांजेक्शन किया। इसके बाद खाते में 1.12 करोड़ रुपए का लेनदेन कर रकम 100 से ज्यादा बैंक खातों में भेज दी।

6 दिन फोन चालू फोन तो लगी ठगी जानकारी कोलकाता से लौटने के बाद स्कूल संचालक ने नया सिम लेकर मोबाइल चालू कराया। तब पता चला कि गुम मोबाइल नंबर से स्कूल के आईसीआईसीआई बैंक के राजकिशोर नगर ब्रांच के खाते से लिंक था। साइबर ठगों ने इसी नंबर और खाते का एक्सेस लेकर 14 अगस्त को म्यूल अकाउंट के रूप में इस्तेमाल किया।

खाते में था 181 रुपए, ठगी के बाद बचे केवल 29 रुपए स्कूल के डायरेक्टर के अनुसार, इस पूरे फर्जीवाड़े से पहले स्कूल के बैंक खाते में महज 181 रुपये शेष थे। जालसाजों ने इसे मनी लॉन्ड्रिंग और ठगी की रकम खपाने के लिए म्यूल अकाउंट के रूप में इस्तेमाल किया और पूरी रकम बाहर निकालने के बाद खाते में केवल 29 रुपये छोड़े।

मोबाइल गुम हुआ तो सिम तुरंत ब्लॉक कराए एएसपी सिटी पंकज पटेल ने बताया कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत नजदीकी ऑपरेटर सेंटर या कस्टमर केयर से संपर्क कर सिम ब्लॉक कराएं। बैंक से संपर्क कर यूपीआई व नेट बैंकिंग की सुविधा बंद कराए। साथ ही फोन गुम होने की तत्काल सूचना नजदीकी पुलिस थाने को भी दें। फिलहाल, इस मामले में केस दर्ज कर डायरी कोलकाता भेजी गई है।