छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं। अगले 2 दिनों तक रात के तापमान में भी कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इससे रात के समय हल्की ठंड बढ़ने का अहसास हो सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम साफ रहा। कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। रायपुर में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है।

Exit mobile version