
वीडियो में ईसा मसीह (Jesus Christ) को हिंदू देवी-देवताओं का ‘पिता’ बताए जाने का दावा किया गया है। इस पर हिंदू संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताते हुए नाराजगी व्यक्त की है और वीडियो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बजरंग दल के अध्यक्ष रवि वाधवानी ने कहा कि एक वीडियो के जरिए भगवान विष्णु का अपमान किया गया है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल इसका विरोध करते हैं।
इस मामले में हिंदू संगठन की शिकायत मिलने के बाद सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। थाना प्रभारी यमन देवांगन ने एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि की है।
वायरल वीडियो में ईसा मसीह को बताया गया शक्तिशाली
वायरल वीडियो में कथित तौर पर भगवान शिव और भगवान विष्णु को ईसा मसीह को अपना पिता बताते हुए दिखाया गया है। वहीं, भगवान राम को ईसा मसीह से उपदेश लेते और भगवान हनुमान को उन्हें सबसे शक्तिशाली बताते हुए दर्शाया गया है। ये वीडियो कथित रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक की मदद से तैयार किए गए हैं।
फ्रॉम हेवन टू अर्थ के नाम से फेसबुक पेज
जिन AI जनरेटेड वीडियो और तस्वीरों को लेकर विवाद है, वे “From Heaven to Earth” नाम के एक फेसबुक पेज पर पोस्ट किया गया है। इस पेज पर हिंदू देवी-देवताओं के बारे में आपत्तिजनक या उन्हें छोटा दिखाने वाले कथित तौर पर दर्जनों वीडियो अपलोड किए गए हैं।
आरोप है कि इन वीडियो को मसीही समाज से जुड़े कुछ लोगों की ओर से सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से शेयर और वायरल किया जा रहा है।
बजरंग दल ने कार्रवाई की मांग
बजरंग दल के अध्यक्ष रवि वाधवानी ने कहा कि AI तकनीक के जरिए हिंदू देवी-देवताओं को कार्टून जैसे पात्रों के रूप में दिखाकर उनका मजाक उड़ाया जा रहा है। बजरंग दल इसका कड़ा विरोध करता है। उन्होंने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। वहीं, डॉ.स्वामी राजेश्वरानंद ने भी कहा कि आरोपियों के खिलाफ एक्शन लिया जाए।