
प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
फायरिंग कर लोगों को डराने का आरोप
शिकायतकर्ता मोहन तिवारी ने FIR में बताया कि घटना के दौरान पलाश ने कथित तौर पर पिस्टल निकालकर हवा में फायर किया। उसे रोकने पर पलाश ने जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, मामले में आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के साथ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125 और 351(2) के तहत केस दर्ज किया गया है।