छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक ट्रैक्टर दुर्घटना में 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के धमतरी में एक ट्रैक्टर दुर्घटना में 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में 13 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

यह घटना धमतरी जिले के सिहावा थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़ीहापारा के पास हुई। एक अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क से करीब 5 फीट नीचे खेत में पलट गया। ट्रैक्टर पलटने के दौरान उसमें सवार पंडरीपानी निवासी सुमन मरकाम (18), वाहन के नीचे दब गए।स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक सुमन मरकाम की मौत हो चुकी थी। हादसे में पंडरीपानी निवासी डोमेश्वर यादव (13), गंभीर रूप से घायल हो गए

घायल का इलाज जारी

ग्रामीणों की मदद से घायल डोमेश्वर को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई पूरी की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

अनियंत्रित हो कर पलटा ट्रैक्टर

पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलटने को हादसे की वजह माना जा रहा है।

Exit mobile version