
स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि सड़क का काम पूरा होने से पहले ही इसकी खामियों के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं।
जनप्रतिनिधियों ने पहले भी जताई थी आपत्ति
नगर पालिका अध्यक्ष लोधी राम एक्का, उपाध्यक्ष दिलीप सोनी, पार्षद अमित गुप्ता और गौतम सिंह सहित कई जनप्रतिनिधियों ने पहले भी इस तीखे मोड़ और सड़क के एलाइनमेंट पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने इस संबंध में सड़क सुरक्षा समिति को ज्ञापन भी सौंपा था।
एलाइनमेंट की तकनीकी जांच कराने की मांग
जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि ठेकेदार और संबंधित विभाग ने उनकी आपत्तियों को गंभीरता से नहीं लिया। अब वे अधिकारियों से घटनास्थल का निरीक्षण कराने और सड़क के एलाइनमेंट की तकनीकी जांच करने की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।