मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र में 16 साल के नाबालिग बेटे पर अपनी सौतेली मां प्रतिभा नेताम (45) की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या करने का आरोप है। घटना खुड़िया चौकी क्षेत्र की है। पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, बीती रात नाबालिग बेटे ने अपनी सौतेली मां प्रतिभा नेताम पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर खुड़िया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
चरित्र पर संदेह की आशंका, जांच जारी
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नाबालिग को हिरासत में लिया है। शुरुआती पूछताछ में चरित्र पर संदेह को घटना की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, हत्या के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।