बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान अर्नब का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी पड़ने वाला

Chhattisgarh Crimesबंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान अर्नब का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी पड़ने वाला है। मौसम विभाग ने आज (28 अक्टूबर) को दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

इस दौरान 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 90 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

दक्षिण हिस्से में इसका असर ज्यादा दिख सकता है, ऐहतियातन यहां के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

वहीं, कल यानी 29 अक्टूबर को उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 27 अक्टूबर से ही प्रदेश में चक्रवात का असर देखने को मिला रायपुर समेत कई जिलों में मंगलवार को बादल छाए रहे, जिसकी वजह से दिन का तापमान सामान्य से कम रहा। वहीं रात को भी ठंडी हवाएं चलती रही।

बता दें कि, चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ बुधवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम से टकराया। लैंडफॉल की प्रोसेस करीब तीन घंटे तक चली। लैंडफॉल के समय हवा की स्पीड गति 125-135kmph रही।