आदिवासी अधिकारों और स्थानीय समस्याओ को लेकर डॉ. विक्रांत भूरिया से दुलेन्द्र नेगी ने की मुलाकात

Chhattisgarh Crimesजल-जंगल-जमीन, पांचवीं अनुसूची और आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों पर चर्चा

युमेन्द्र/कश्यप मैनपुर। आदिवासी कांग्रेस मैनपुर के ब्लॉक अध्यक्ष दुलेन्द नेगी ने अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के झाबुआ विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया से मैनपुर में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों, पांचवीं अनुसूची, पेसा कानून तथा जल-जंगल-जमीन की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
मुलाकात के दौरान मैनपुर क्षेत्र में आदिवासी समाज की समस्याओं, आदिवासी भूमि की सुरक्षा, वनाधिकार कानून के प्रभावी क्रियान्वयन तथा ग्राम सभाओं को उनके संवैधानिक अधिकार दिलाने जैसे मुद्दों पर ध्यान आकर्षित किया गया।
दुलेन्द नेगी ने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा, पहचान और जमीन की रक्षा करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। पांचवीं अनुसूची एवं पेसा कानून के प्रावधानों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होना चाहिए, ताकि आदिवासी समाज को अपने अधिकारों का वास्तविक लाभ मिल सके।
उन्होंने मैनपुर क्षेत्र में आदिवासी समाज से जुड़े लंबित भूमि प्रकरणों के निराकरण, युवाओं की शिक्षा, रोजगार और क्षेत्र के विकास जैसे मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाने की आवश्यकता बताई।