कांकेर जिले के आमाबेड़ा थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म और उसके गर्भवती होने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

Chhattisgarh Crimesकांकेर जिले के आमाबेड़ा थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म और उसके गर्भवती होने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी को पीड़िता के नाबालिग होने की जानकारी थी। इसके बावजूद उसने प्रेम और शादी का झांसा देकर फरवरी 2026 से लगातार शारीरिक संबंध बनाए, जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई।

पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

पीड़िता की शिकायत पर आमाबेड़ा थाने में अपराध क्रमांक 35/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1), 64(2)(m) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत केस दर्ज किया है।

27 अक्टूबर को हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 27 अक्टूबर 2026 को आरोपी सौरभ कुमार निर्मलकर (23), निवासी कोलियारी आवासपारा, थाना आमाबेड़ा, जिला कांकेर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।

Exit mobile version