कबीरधाम जिले में पुलिस ने चोरी के मामले में फरार आरोपी अमन निषाद उर्फ गदालू निषाद को गिरफ्तार किया

Chhattisgarh Crimesकबीरधाम जिले में पुलिस ने चोरी के मामले में फरार आरोपी अमन निषाद उर्फ गदालू निषाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दुकान का ताला तोड़कर 60 हजार रुपये की नगदी और सामान चुराया था।

आरोपी कवर्धा के वार्ड नंबर 27 का रहने वाला है। पुलिस ने उसे 27 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, चौकी पोड़ी, थाना बोड़ला में दर्ज चोरी के एक मामले की जांच के दौरान आरोपी रवि सारथी ने सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र में भी चोरी करने की बात स्वीकार की थी। उसने बताया था कि चोरी की नकदी और दुकान का सामान कवर्धा के राजूदास कांटले और सोहेल खान को बेचा था।

इसके बाद रवि सारथी की निशानदेही पर राजूदास कांटले के पास से दुकान से चोरी किया गया सामान बरामद किया गया। इस मामले में पुलिस ने रवि सारथी (20) और रिंकू साहू (18), दोनों निवासी कवर्धा, को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। मामले से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी उपलब्ध सबूतों के आधार पर कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, अमन निषाद इस मामले में फरार था। सहसपुर लोहारा पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। उसे गिरफ्तार करने के बाद भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305, 331(4), 3(5), 317(2) और 317(5) के तहत कार्रवाई की गई है। मामले की आगे जांच जारी है।