सक्ती जिले में इलाज कराने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया

Chhattisgarh Crimesसक्ती जिले में इलाज कराने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। यह मामला बाराद्वार थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने 28 अक्टूबर 2026 को बाराद्वार थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 27 अक्टूबर को सुबह से उसके सिर में तेज दर्द हो रहा था। इस पर उसने अपने पति को बताया। पति उसे इलाज के लिए रायपुरा गांव के एक क्लीनिक में ले गया।

महिला के आरोप के मुताबिक, क्लीनिक में आरोपी ने उसके पति को पर्दे की आड़ में बैठने के लिए कहा। शाम करीब 6:48 बजे आरोपी ने सिर दर्द की वजह गैस बताते हुए उसे टेबल पर लेटने को कहा। इसके बाद पेट की जांच करने के बहाने गलत नीयत से उसके साथ छेड़छाड़ की।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 407/26 के तहत बीएनएस की धारा 64(2) और एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(v) के तहत मामला दर्ज किया।

शिकायत के 8 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के 8 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Exit mobile version