छत्तीसगढ़ में अगले एक सप्ताह तक बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में अगले एक सप्ताह तक बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश और कई जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले 3 से 4 दिनों में प्रदेश के बाकी हिस्सों तक पहुंच सकता है।

पिछले 24 घंटे के दौरान कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। रायपुर के अलग-अलग इलाकों में तेज बारिश हुई। फुंडहर चौक में झमाझम बादल बरसे, जबकि VIP चौक सूखा रहा, जबकि दोनों इलाके आसपास ही है।

सबसे ज्यादा 50 MM बारिश मुंगेली में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा दरभा में 40 MM, गुंडरदेही, अर्जुंदा और कोंटा में 30-30 MM बारिश हुई। रायगढ़, अकलतरा, प्रेमनगर, मनोरा, करपावंड, पथलगांव, अहिवारा, गुरूर, दुर्ग और दोरनापाल सहित कई क्षेत्रों में 20-20 MM बारिश दर्ज की गई।

वहीं अंबागढ़ चौकी, जगदलपुर, बलरामपुर, धरसींवा, गरियाबंद, बस्तर, भानुप्रतापपुर क्षेत्र के कुछ इलाकों समेत कई स्थानों पर 10-10 MM बारिश रिकॉर्ड की गई। प्रदेश में शनिवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रहा।फिलहाल, मानसून प्रदेश के करीब 80% हिस्से को कवर कर चुका है। बस्तर में बारिश को लेकर सबसे बेहतर स्थिति है, फिर भी यहां 54% तक कम पानी गिरा है। वहीं राजनांदगांव समेत कई जिलों में 80% तक कम बारिश हुई है।

Exit mobile version