
युमेन्द्र कश्यप/मैनपुर। लोकतंत्र, संविधान एवं आम नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के संकल्प के साथ 1 नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ जन मार्च में छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला संयोजक युवा कांग्रेस गिरीश कुमार बघेल शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती और संविधान की रक्षा आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। जनता के वोट की ताकत ही लोकतंत्र की असली पहचान है। इस अधिकार की रक्षा के लिए युवा कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।
बघेल ने कहा कि यह जन मार्च केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों और संविधान की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है। देश के युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता लोकतंत्र की आवाज को और मजबूत करेगी।