कांकेर के जंगल में नक्सलियों का हथियार डंप बरामद, DRG-BSF की संयुक्त टीम ने विस्फोटक सामग्री की नष्ट

Chhattisgarh Crimesयुमेन्द्र कश्यप/छत्तीसगढ़ क्राइम्स। कांकेर जिले के नक्सल प्रभावित रहे इलाकों में सुरक्षाबलों का सर्चिंग अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के दौरान जवानों को जंगल में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियारों और विस्फोटक सामग्री का पता चला। जानकारी के मुताबिक, छोटेबेठीया थाना क्षेत्र के जुड़ाहन गांव के जंगल में DRG, BSF और BDS की संयुक्त टीम सर्चिंग पर निकली थी। इसी दौरान जवानों ने नक्सलियों के पुराने डंप को खोज निकाला।

■ संयुक्त टीम ने चलाया सर्चिंग अभियान

कार्रवाई के दौरान बरामद विस्फोटक सामग्री को BDS टीम की मदद से जंगल में ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया गया। सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई का उद्देश्य जंगलों में छिपाकर रखे गए घातक हथियारों और विस्फोटकों को खोजकर उन्हें निष्क्रिय करना है, ताकि भविष्य में किसी तरह की जनहानि न हो।

Exit mobile version