
रेलवे समपार क्रमांक 372 (किमी 732/9-11) मोहभट्टा गेट पर चौथी रेल लाइन बिछाने का काम होना है। इसके लिए 4 नवंबर 2026, बुधवार की रात 10 बजे से 5 नवंबर, गुरुवार की सुबह 4 बजे तक फाटक बंद रहेगा।
6 घंटे तक बंद रहेगी आवाजाही
फाटक बंद रहने के दौरान सड़क वाहनों को यहां से गुजरने की अनुमति नहीं होगी। इस वजह से वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी हो सकती है। रेलवे ने लोगों से तय समय को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा की योजना बनाने की अपील की है।
दूसरे रास्ते से करें आवागमन
रेलवे ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि फाटक बंद रहने के दौरान आने-जाने के लिए वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल करें। इससे उन्हें रास्ते में रुकना नहीं पड़ेगा।