रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित एपल स्टोर में चोरी का मामला सामने आया है। दुकान का शटर तोड़कर करीब 70 मोबाइल चोरी किए जाने की जानकारी मिली है। रविवार सुबह 7:30 बजे दुकान मालिक को शटर टूटे होने और सामान गायब होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।फिलहाल मामले में FIR दर्ज नहीं की गई है।पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) तारकेश्वर पटेल ने बताया कि शुरुआती तौर पर 70 मोबाइल चोरी होने की जानकारी है,दुकान से चोरी हुए सामान की जानकारी जुटा रही है। साथ ही चोरी करने वालों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।