छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 26वें वर्ष के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव का आज (3 नवंबर) समापन होगा

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 26वें वर्ष के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव का आज (3 नवंबर) समापन होगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

इस दौरान अमित शाह नवा रायपुर के पीपल वन में विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण करेंगे। वहीं, समारोह में अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रदेश की विभूतियों को राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा।