29 जून, सोमवार को वृषभ राशि वालों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है और प्रमोशन या सैलरी बढ़ने की अच्छी खबर मिलने के योग

Chhattisgarh Crimes29 जून, सोमवार को वृषभ राशि वालों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है और प्रमोशन या सैलरी बढ़ने की अच्छी खबर मिलने के योग हैं। सिंह राशि वालों को मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

मकर राशि वालों को ऑफिस में प्रमोशन या प्रशंसा मिल सकती है। मेष राशि वालों को नया अहम प्रोजेक्ट मिलने के योग हैं। तुला राशि वालों के करियर में बड़ा बदलाव हो सकता है। धनु राशि वालों को ऑफिस में संभलकर रहना होगा, किसी प्रोजेक्ट की दिशा बदल सकती है।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

Chhattisgarh Crimes

मेष – पेज ऑफ कप्स आज कोई नया विचार या अच्छी खबर आपके मन को खुश कर देगी। परिवार में प्यार और अपनापन महसूस होगा। किसी खास व्यक्ति का व्यवहार आपके दिल को गहराई से छू सकता है। आप किसी सेमिनार में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हो सकते हैं। क्रिएटिव काम या संगीत में आपका मन ज्यादा लगेगा। आपकी जिंदगी में कुछ नई उम्मीदें जागेंगी।

करियर – बॉस आपके काम संभालने के तरीके की तारीफ करेंगे। आपको कोई नया और अहम प्रोजेक्ट भी मिल सकता है। युवा प्रोफेशनल्स को किसी बड़े व्यक्ति से प्रेरणा मिलेगी। सहकर्मी आपकी पूरी मदद करेंगे। काम के साथ आपको कुछ नया सीखने का मौका भी मिलेगा। लव – किसी अनजान व्यक्ति की ओर आकर्षण महसूस हो सकता है। सिंगल लोगों को कोई अनपेक्षित मैसेज या कॉल आ सकती है। पुराने झगड़े आसानी से सुलझ जाएंगे। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताना आपको सुकून देगा। आपकी एक मुस्कान से तनाव कम हो जाएगा। आप कोई कमिटमेंट भी कर सकते हैं। हेल्थ – अपनी नींद पूरी करें और हल्का भोजन लें। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। तनाव से खुद को बचाएं। मेडिटेशन करने से राहत मिलेगी। पेंटिंग या म्यूजिक जैसी रचनात्मक गतिविधियां मन को सुकून देंगी। लकी कलर – पिंक, लकी नंबर – 6

Chhattisgarh Crimes

वृष – एट ऑफ वाण्ड्स दिन भागदौड़ और व्यस्तता वाला रहेगा। आपके कई काम एक साथ पूरे हो सकते हैं। घर में अचानक मेहमान आ सकते हैं। किसी यात्रा या ट्रिप की योजना बन सकती है। भाई-बहनों से बातचीत करने से नई ऊर्जा मिलेगी। किसी पुराने काम का परिणाम जल्दी ही मिल सकता है। समय बहुत तेजी से गुजरता हुआ महसूस होगा। हर काम में फोकस रखा जाए, तो दिन सफल रहेगा।

करियर – ऑफिस में आपको अचानक कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। फैसले लेने में आपको तेज और सक्रिय रहना होगा। टीमवर्क के जरिए बड़ी सफलता मिलेगी। प्रमोशन या सैलरी बढ़ने की अच्छी खबर मिल सकती है। फ्रीलांसर को नए क्लाइंट्स मिलेंगे। लव – प्रेम में ऊर्जा और रोमांस बढ़ेगा। अचानक हुई मुलाकात रिश्ते की दिशा बदल सकती है। पार्टनर के साथ यात्रा या डिनर डेट का प्लान बन सकता है। दूरियां कम होंगी। जिनका रिश्ता अधूरा था, वे फिर से जुड़ सकते हैं। प्रेम में बातचीत और भरोसा आज सबसे मजबूत रहेंगे। हेल्थ – मांसपेशियों में खिंचाव या सिरदर्द जैसी परेशानी आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। पानी का सेवन बढ़ाएं और डिटॉक्स ड्रिंक लें। व्यायाम करते समय सावधानी रखें। लकी कलर – टरक्वॉइज ब्लू, लकी नंबर – 2

Chhattisgarh Crimes

मिथुन – क्वीन ऑफ पेंटाकल्स दिन स्थिरता और देखभाल से भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। किसी करीबी की मदद करके आपको खुशी मिलेगी। घर के बड़ों का प्यार और बच्चों के साथ हंसी-मजाक घर के माहौल को हल्का बना देगा। आपका पूरा दिन सादगी और संतुलन के साथ बीतेगा। अपने फैसलों पर भरोसा रखें, स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी।

करियर – काम में आपका आत्मविश्वास साफ दिखाई देगा। फाइनेंस या प्रशासन के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को प्रशंसा मिलेगी। किसी महिला अधिकारी से आपको अच्छा सपोर्ट मिल सकता है। अपनी टीम को सही दिशा दिखाना आपके लिए सफलता लेकर आएगा। धैर्य बनाए रखें, परिणाम उम्मीद से बेहतर मिलेंगे। लव – रिश्तों में अपनापन और सुरक्षा का भाव रहेगा। सिंगल लोगों को किसी शांत और समझदार व्यक्ति की ओर आकर्षण हो सकता है। साथी के साथ बातचीत करने से आपका विश्वास और बढ़ेगा। छोटे उपहार या छोटे इशारे रिश्ते में गर्मजोशी लेकर आएंगे। प्रेम आज गहराई से जुड़ा महसूस होगा। कोई पुरानी भावना फिर से ताजा हो सकती है। हेल्थ – सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन शरीर को पोषण की जरूरत होगी। त्वचा या बालों से जुड़ी कोई छोटी समस्या सामने आ सकती है। तनाव कम करने के लिए हल्का योग या ध्यान करें। लकी कलर – कैरेमल, लकी नंबर – 7

Chhattisgarh Crimes

कर्क – फोर ऑफ पेंटाकल्स दिन सावधानी और सोच-समझ से काम लेने का रहेगा। धन और समय दोनों को समझदारी से संभालने की जरूरत होगी। परिवार में खर्चों को लेकर चर्चा हो सकती है। अपने किसी पुराने निवेश की जांच जरूर करें। रिश्तों में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है, लेकिन बातचीत से स्थिति सुधर जाएगी। घर का माहौल शांत रहेगा। मन की स्थिरता सफलता लाएगी।

करियर – काम में स्थिरता रहेगी, लेकिन नए जोखिम लेने से बचें। ऑफिस में कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। फाइनेंस या अकाउंटिंग क्षेत्र वालों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। किसी सहकर्मी से मतभेद हो सकते हैं, लेकिन अपना रवैया शांत रखें। फ्रीलांसर को अपने पुराने क्लाइंट से पेमेंट मिल सकता है। लव – प्रेम में मन थोड़ा खराब महसूस हो सकता है। अपनी भावनाओं को दबाकर न रखें। पार्टनर से दिल की बात खुलकर कहें। सिंगल लोगों को पुरानी यादें भावुक बना सकती हैं। भरोसा और खुलापन आपके रिश्ते को मजबूत बनाएंगे। किसी पुरानी गलतफहमी का हमेशा के लिए अंत हो सकता है। हेल्थ – पीठ दर्द की शिकायत हो सकती है। हल्की एक्सरसाइज करने से मदद मिलेगी। तनाव से बचने के लिए संगीत सुनें या मेडिटेशन करें। भोजन हल्का रखें और समय पर खाएं। लकी कलर – ब्राउन, लकी नंबर – 8

Chhattisgarh Crimes

सिंह – नाइन ऑफ पेंटाकल्स दिन आत्मविश्वास और संतोष से भरा रहेगा। आपकी मेहनत का फल साफ दिखाई देगा। परिवार में सुकून और गर्व का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। मनपसंद चीज की खरीदारी करने का मौका बन सकता है। अपनों के साथ समय बिताना खुशी देगा। दिन आत्मनिर्भरता और खुशी से भरपूर रहेगा। अपनी सफलता पर गर्व करें, लेकिन विनम्र बने रहें।

करियर – ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारी आपके अच्छे काम की तारीफ करेंगे। फ्रीलांसर को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। बिजनेस करने वालों को लाभ होगा और प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। फाइनेंस या क्रिएटिव क्षेत्र में महिलाएं अच्छी प्रगति करेंगी। आपकी मेहनत का पूरा फल आपको मिलेगा। लव – प्रेम में स्थिरता और सुकून का माहौल रहेगा। पार्टनर के साथ बिताया गया समय संतुलित रहेगा। रिश्ते में समानता और सम्मान महसूस होगा। कोई रोमांटिक सरप्राइज आपके दिन को खास बना देगा। आत्मसम्मान और समझदारी प्रेम को और गहराई देगी। खुशियां धीरे-धीरे मजबूत रूप ले लेंगी। हेल्थ – शरीर ऊर्जावान रहेगा और मन शांत महसूस करेगा। पौष्टिक भोजन और ग्रीन टी ऊर्जा बढ़ाएंगे। तनाव कम रहेगा। हल्की सैर या बागवानी मन को सुकून देगी। अपनी नींद पूरी करें और तरोताजा रहें। लकी कलर – बेज, लकी नंबर – 7

Chhattisgarh Crimes

कन्या – सेवन ऑफ पेंटाकल्स यह दिन धैर्य रखने और परिणाम का इंतजार करने का रहेगा। किए गए प्रयासों का परिणाम थोड़ी देर से मिलेगा। परिवार में लंबे समय से अधूरे काम के पूरा होने की उम्मीद जागेगी। आर्थिक मामलों में कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। आज की गई जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। धीरे-धीरे ही सही, चीजें सही दिशा में आगे बढ़ेंगी। भरोसा बनाए रखें।

करियर – कामकाज में प्रगति थोड़ी धीमी रहेगी, लेकिन स्थिर होगी। ऑफिस में पुराने प्रोजेक्ट्स पर ज्यादा ध्यान देना होगा। इंजीनियरिंग या फाइनेंस क्षेत्र के लोगों को लंबी अवधि की योजना बनानी चाहिए। प्रमोशन या रिवॉर्ड मिलने में थोड़ा विलंब हो सकता है, लेकिन मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। लव – प्रेम संबंधों में थोड़ी स्थिरता की कमी महसूस हो सकती है। साथी की प्रतिक्रिया आने में समय लग सकता है। बातचीत का सिलसिला बनाए रखें। सिंगल लोग किसी पुराने संबंध को लेकर सोच में रह सकते हैं। पार्टनर की ओर से कोई छोटा इशारा दिल को सुकून देगा। रिश्ते को थोड़ा समय दें। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। हेल्थ – हल्की एक्सरसाइज या स्ट्रेचिंग करना फायदेमंद रहेगा। अपने आहार में प्रोटीन और फल जरूर शामिल करें। मानसिक रूप से शांत रहें। थोड़ी सैर या ध्यान आपके मन को आराम देगा। लकी कलर – मस्टर्ड यलो, लकी नंबर – 3

Chhattisgarh Crimes

तुला – द डेथ दिन बदलाव और नई शुरुआत का रहेगा। किसी पुरानी सोच या स्थिति को छोड़ने का समय आ गया है। परिवार में नई सोच और ताजगी देखने को मिलेगी। जो रुकावटें थीं, वे धीरे-धीरे खत्म होंगी। माहौल थोड़ा गंभीर लग सकता है, लेकिन अंत में सुकून मिलेगा। जीवन में कुछ पुराना खत्म होकर नया अध्याय शुरू होगा। आज का दिन बदलाव स्वीकार करने का है।

करियर – काम में बड़ा बदलाव आ सकता है। ऑफिस में पद परिवर्तन या कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। जो लोग मैनेजमेंट या तकनीकी क्षेत्र में हैं, उन्हें नई चुनौती मिलेगी। पुरानी योजनाएं खत्म होकर नई शुरुआत का मौका आएगा। डर छोड़कर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। यह बदलाव आपके विकास का रास्ता बनेगा। लव – प्रेम संबंधों में पुराना अध्याय खत्म हो सकता है। गलतफहमियां या दूरी खत्म करने का अवसर मिलेगा। सिंगल लोग किसी पुराने लगाव से मुक्त होंगे और नई भावनाएं जागेंगी। रिश्ते में नई शुरुआत जैसा अनुभव होगा। दिल को पुराने बोझ से मुक्त करें। नई शुरुआत अब ज्यादा सच्ची और स्थिर होगी। हेल्थ – डिटॉक्स डाइट या योग अपनाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। मानसिक रूप से भी नया नजरिया अपनाएं। बेकार की चिंता छोड़ दें। नींद और संतुलित आहार से शारीरिक शक्ति बढ़ेगी। लकी कलर – लैवेंडर, लकी नंबर – 2

Chhattisgarh Crimes

वृश्चिक – नाइन ऑफ वॉण्ड्स कई चुनौतियां सामने आएंगी, लेकिन हार मानने का विचार बिल्कुल न लाएं। परिवार में कुछ उलझनें हो सकती हैं, लेकिन धैर्य से समाधान निकल आएगा। बच्चों और बड़ों, दोनों का सहयोग मिलेगा। यह समय थकावट के बावजूद बिना रुके आगे बढ़ने का है। हर कठिनाई के पीछे सफलता छिपी होती है। मन को मजबूत रखें और डर को दूर करें।

करियर – काम में दबाव और जिम्मेदारी दोनों बढ़ेंगी। मेहनत से हर लक्ष्य प्राप्त करना संभव होगा। जो लोग सरकारी या कंस्ट्रक्शन क्षेत्र में हैं, उन्हें मेहनत के परिणाम धीरे-धीरे मिलेंगे। सहकर्मियों के साथ मतभेद से बचें। कार्यस्थल पर संयम और आत्मविश्वास बनाए रखें। सफलता देर से मिलेगी, लेकिन निश्चित तौर पर मिलेगी। लव – रिश्तों में परीक्षा का दौर रहेगा। गलतफहमियों से खुद को बचाएं और एक-दूसरे पर भरोसा बनाए रखें। सिंगल लोगों को पुराने रिश्तों की याद सता सकती है, लेकिन नया रिश्ता तभी आगे बढ़ेगा, जब मन शांत होगा। पार्टनर के साथ ईमानदारी से बातचीत करना जरूरी है। प्रेम में सुरक्षा का भाव धीरे-धीरे लौटेगा। हेल्थ – सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। संतुलित भोजन और पर्याप्त नींद लेने से राहत मिलेगी। तनाव कम करने के लिए मेडिटेशन करें। पुरानी चोट का ध्यान रखें। लकी कलर – ऑलिव ग्रीन, लकी नंबर – 5

Chhattisgarh Crimes

धनु – टेन ऑफ स्वोर्ड्स कुछ पुराने मुद्दे अचानक सामने आ सकते हैं। रिश्तों में दूरी या किसी बात का अंत महसूस हो सकता है। परिवार में किसी के शब्द दिल को चुभ सकते हैं, लेकिन मौन रहना ही सबसे अच्छा जवाब होगा। गृहिणियों को परिवार के सहयोग की कमी महसूस हो सकती है। इसी अंत में नई शुरुआत का अवसर छिपा है, बस पुराने विचारों को छोड़ना होगा।

करियर – ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट का अंत या दिशा परिवर्तन हो सकता है। कोई कॉन्ट्रैक्ट टूट सकता है। सहकर्मियों की ईर्ष्या से सतर्क रहें। जो चीजें खत्म हो रही हैं, वे किसी नए अवसर का रास्ता खोलेंगी। इस समय धैर्य रखें और हर फैसला बहुत सोच-समझकर लें। लव – रिश्तों में दर्द या अलगाव की स्थिति दिख सकती है। पार्टनर की ओर से दूरी या गलतफहमी बढ़ सकती है। सिंगल लोगों को पुराने प्रेम से जुड़े विचार परेशान करेंगे। बातचीत में कड़वाहट से बचें। जो संबंध सच्चे हैं, वे टूटेंगे नहीं; बस थोड़े समय की परीक्षा चल रही है। क्षमा करने से मन को शांति मिलेगी। हेल्थ – मेडिटेशन और सैर करने से राहत मिलेगी। जरूरत हो तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। यह समय खुद की देखभाल का है, इसे नजरअंदाज न करें। ऊर्जा धीरे-धीरे लौटेगी और जीवन में फिर से स्फूर्ति आएगी। लकी कलर – ग्रे, लकी नंबर – 4

Chhattisgarh Crimes

मकर – द चेरीअट निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। परिवार में नेतृत्व की भूमिका निभानी पड़ सकती है। पुराने विवादों का अच्छा समाधान निकलेगा। कोई यात्रा या बदलाव शुभ फल देगा। भावनाएं तेज रहेंगी, लेकिन उन पर नियंत्रण रखें। लक्ष्य स्पष्ट रखें, सफलता निश्चित है। मनोबल ऊंचा रहेगा और दिन प्रगति का संकेत देगा।

करियर – ऑफिस में प्रमोशन या प्रशंसा मिलने की संभावना है। प्रतिस्पर्धा रहेगी, लेकिन आप अपनी समझदारी से आगे निकल जाएंगे। यात्रा से लाभ मिलेगा। कठिन काम भी आपके नियंत्रण में रहेंगे। फोकस बनाए रखें, जल्द ही बड़ी सफलता आपके सामने होगी। लव – पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करें। आपसी सम्मान और समझ रिश्ते को मजबूत बनाएगी। सिंगल लोगों को नया प्रेम मिल सकता है, खासकर किसी यात्रा या आयोजन में। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी न करें, लेकिन आगे बढ़ने से डरें भी नहीं। संबंधों में नई ऊर्जा और दिशा आएगी। हेल्थ – थकान के बावजूद आपको संतोष महसूस होगा। व्यायाम और ध्यान से संतुलन बना रहेगा। पाचन पर ध्यान दें। मानसिक स्पष्टता रहेगी। आपका आत्मविश्वास ही असली ताकत बनेगा। जीवन में नई ताजगी और जोश लौटेगा। लकी कलर – चारकोल, लकी नंबर – 8

Chhattisgarh Crimes

कुंभ – द हायरोफैंट आज परंपराओं और मूल्यों से जुड़ा दिन रहेगा। परिवार में शांति और सम्मान का माहौल रहेगा। किसी आध्यात्मिक या अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात प्रेरणादायक होगी। पुराने रिश्तों में भरोसा बढ़ेगा। फैसले भावनाओं से नहीं, बल्कि समझदारी से लें। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दिन स्थिर, शांत और आत्मविश्वास से भरा रहेगा।

करियर – वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। ऑफिस में आपकी स्थिर सोच सबको प्रभावित करेगी। किसी गुरु या अनुभवी व्यक्ति से ली गई सलाह फायदेमंद रहेगी। जल्दबाजी से बचें। अपनी योजनाओं में धैर्य रखें। लंबी अवधि के परिणाम आपके पक्ष में आएंगे। लव – रिश्तों में पारंपरिक मूल्यों की अहम भूमिका रहेगी। पार्टनर के साथ सम्मान और स्थिरता बढ़ेगी। किसी पुरानी बात का हल निकलेगा। सिंगल लोगों को परिवार की मंजूरी से नया रिश्ता मिल सकता है। भरोसे और समझ से संबंध मजबूत होंगे। हेल्थ – योग और ध्यान से मन शांत रहेगा। पुराने दर्द या थकान में राहत मिलेगी। खाने में सादगी रखें और अपनी नींद पूरी लें। आज का दिन मानसिक शांति और संतुलन पर केंद्रित रहेगा। लकी कलर – मरून, लकी नंबर – 9

Chhattisgarh Crimes

मीन – टू ऑफ स्वोर्ड्स आज का दिन फैसलों से भरा रहेगा। दो विकल्पों के बीच उलझन हो सकती है। परिवार में किसी विषय पर मतभेद उभर सकते हैं। संयम और धैर्य से स्थिति संभालें। किसी का व्यवहार आपको भ्रमित कर सकता है, लेकिन जल्दबाजी न करें। शांत मन से हर बात को समझें। अंत तक सही रास्ता खुद सामने आ जाएगा। आत्मचिंतन आज सबसे जरूरी रहेगा।

करियर – ऑफिस में कोई कठिन फैसला लेना पड़ सकता है। दो प्रोजेक्ट या दो टीमों में से एक चुनने की स्थिति बनेगी। किसी सहयोगी का सुझाव मदद करेगा। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है। कार्यस्थल पर निष्पक्ष रहना आज सबसे समझदारी भरा कदम होगा। लव – पार्टनर के साथ भावनाएं गहरी हैं, लेकिन उन्हें व्यक्त करना थोड़ा कठिन होगा। सिंगल लोग किसी पुराने रिश्ते और नए आकर्षण के बीच फंसे महसूस करेंगे। बातचीत जरूरी है, लेकिन सही समय पर ही बात करें। समझ और भरोसा ही भ्रम दूर कर सकते हैं। आज का दिन भावनात्मक फैसलों में सावधानी मांगता है। दिल और दिमाग का संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा। हेल्थ – मानसिक तनाव और बेचैनी थोड़ी बढ़ सकती है। योग और प्राणायाम से राहत मिलेगी। अपनी नींद पूरी करें और मोबाइल या टीवी से थोड़ी दूरी रखें। दिन के अंत में हल्का संगीत या ध्यान मानसिक शांति देगा। लकी कलर – व्हाइट, लकी नंबर – 6