
वहीं, दूसरी ओर दीपावली जैसा प्रमुख त्यौहार सिर पर है, लेकिन गांव में रोशनी का नामोनिशान नहीं है। हालात इतने विकट हो चुके हैं कि ग्रामीणों के मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं, जिससे आपात स्थिति में किसी से संपर्क साधना भी मुश्किल हो गया है। ग्राम पंचायत दबनई की सरपंच रमशीला बाई नेताम एवं ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना तत्काल बिजली विभाग को दे दी गई थी, लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी अब तक सुधार कार्य शुरू नहीं किया गया है। बिजली विभाग की इस उदासीनता से आहत सरपंच और ग्रामीणों ने गरियाबंद कलेक्टर रणबीर शर्मा से गुहार लगाई है उन्होंने मांग की है कि कमार जनजाति आदिवासी बाहुल्य इस संवेदनशील और हाथी प्रभावित गांव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए तत्काल नया ट्रांसफार्मर लगवाया जाए और दीपावली से पूर्व विद्युत व्यवस्था बहाल कर ग्रामीणों को राहत दी जाए।