
मौसम विभाग के मुताबिक, धमतरी, गरियाबंद, बस्तर, कोंडागांव, नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। दक्षिणी छत्तीसगढ़ में कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे बाद प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। इससे रात और सुबह के समय ठंड बढ़ सकती है।