छत्तीसगढ़ के कांकेर और केशकाल में पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में करीब 3 करोड़ 54 लाख रुपए का गांजा जब्त किया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के कांकेर और केशकाल में पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में करीब 3 करोड़ 54 लाख रुपए का गांजा जब्त किया है। गढ़िया पहाड़ के पास गांजे की 70 बोरियां बरामद की गईं, जिनकी कीमत 1.50 करोड़ रुपए है।

पुलिस की घेराबंदी की भनक लगते ही तस्कर गांजा फेंककर भाग निकले। वहीं, केशकाल पुलिस ने एक कार से 407 किलो 910 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत 2.03 करोड़ रुपए आंकी गई है।

पुलिस ने राजस्थान के एक युवक को गिरफ्तार भी किया है। दोनों मामलों में पुलिस तस्करी के नेटवर्क की जांच कर रही है।