
शुरुआती इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल सुकमा रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना नागाराम गांव के पटेलपारा की है। यहां रहने वाली माड़वी सुशीला आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर उनका पति माड़वी हिड़मा के साथ विवाद हुआ था। इसी दौरान पति ने पत्नी के सिर पर वार कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई।
जवानों ने अस्पताल पहुंचाया
घटना की जानकारी मिलने पर सीआरपीएफ 74वीं वाहिनी के जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल महिला को तत्काल चिंतलनार अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल सुकमा रेफर कर दिया। जवानों की त्वरित मदद से महिला को समय पर उपचार मिल सका।