बेमेतरा में बकरी चोरी के दो मामलों में फरार चल रहे साबिर खान और मुकेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया

Chhattisgarh Crimesबेमेतरा में बकरी चोरी के दो मामलों में फरार चल रहे साबिर खान और मुकेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों को जांजगीर-चांपा जिला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर बेमेतरा लाकर पूछताछ की गई। इसके बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया।

पुलिस के मुताबिक, पहला मामला ग्राम पदमी का है। यहां 25 जुलाई की रात चोरों ने कोठे की दीवार तोड़कर 9 बकरी और 5 बकरे चुरा लिए थे। चोरी हुए 14 मवेशियों की कीमत करीब 49 हजार रुपए थी।

दूसरा मामला बेमेतरा के वार्ड नंबर-2 मानपुर का है। यहां 12 अप्रैल की रात 15 बकरियां चोरी हुई थीं। इनकी कीमत करीब 45 हजार रुपए बताई गई थी। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।

महिंद्रा XUV से करते थे चोरी

जांच के दौरान पुलिस ने बिलासपुर निवासी मनीष कुमार पटेल (25) को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने साबिर खान, मुकेश यादव और निजाम उर्फ राजा खान के साथ दोनों घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी के लिए महिंद्रा XUV का इस्तेमाल करते थे। मनीष के पास से 5 बकरी-बकरे, लोहे का सब्बल, दो मोबाइल और घटना में इस्तेमाल वाहन जब्त किया गया था। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 3.26 लाख रुपए बताई गई।

जांजगीर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाए गए

पुलिस को पता चला कि साबिर खान (26) और मुकेश यादव (30) दोनों ग्राम चिल्हाटी, जिला बिलासपुर के निवासी हैं। दोनों जांजगीर-चांपा जिला जेल में बंद थे। इसके बाद अदालत से अनुमति लेकर उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर बेमेतरा लाया गया।

पूछताछ में दोनों ने ग्राम पदमी में 14 बकरियां चोरी करने की घटना में शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं, मामले में फरार निजाम उर्फ राजा खान की तलाश जारी है।

पूछताछ में दोनों ने पदमी में 14 बकरियां चोरी करने की घटना में शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में फरार निजाम उर्फ राजा खान की तलाश जारी है।

Exit mobile version