बलौदाबाजार के ग्राम जूनवानी में रविवार सुबह घर की बाड़ी में पानी भरने गई 28 वर्षीय दामनी आडिल को जहरीले सांप ने डस लिया

Chhattisgarh Crimesबलौदाबाजार के ग्राम जूनवानी में रविवार सुबह घर की बाड़ी में पानी भरने गई 28 वर्षीय दामनी आडिल को जहरीले सांप ने डस लिया। घटना के समय वह मोबाइल पर बात करते हुए पानी की मशीन चालू कर रही थी। इसी दौरान सांप ने उनके पैर में काट लिया। यह मामला गिधपुरी थाना क्षेत्र का है।

सांप के डसने के बाद परिजन उन्हें तुरंत पलारी के सरकारी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन दिनभर उपचार के बाद भी उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें बलौदाबाजार रेफर कर दिया।

फिलहाल महिला का बलौदाबाजार के अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टर उनकी हालत पर नजर रखे हुए हैं। घटना के बाद अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों के मुताबिक, बाड़ी में अक्सर सांप निकलते हैं।

Exit mobile version