जांजगीर-चांपा जिले के GRP चांपा चौकी क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से 20 से 25 साल के एक युवक की मौत हो गई

Chhattisgarh Crimesजांजगीर-चांपा जिले के GRP चांपा चौकी क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से 20 से 25 साल के एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को BDM अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया है। युवक ने नीले रंग का जैकेट पहना हुआ था।

GRP चांपा चौकी पुलिस के मुताबिक, रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मृतक के पास से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। उसकी उम्र करीब 20 से 25 साल बताई जा रही है।

पहचान होने पर इस नंबर पर दें सूचना

पुलिस ने शव को BDM अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया है। GRP ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई युवक को पहचानता है तो चौकी के मोबाइल नंबर 6267492647 पर सूचना दे। पहचान होने के बाद पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंपा जा सकेगा।