
साइबर सेल और जिले के अलग-अलग थानों व चौकियों की टीमों ने मुखबिर से मिली सूचना पर कई जगह दबिश दी। खंडसरा, अतरिया, भिलौनी, नवागढ़, सोनपुरी, जुनवानीकला, कुसमी, सुरहोली और भटगांव में कार्रवाई की गई। बेमेतरा की सब्जी मंडी परिसर में भी पुलिस ने छापा मारा।
पुलिस के मुताबिक, कई जगहों पर लोग सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलते मिले। कुछ लोग पुलिस को देखकर भाग निकले, जबकि 122 लोगों को पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।
चार दिन में 416 लोगों पर कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, पिछले चार दिनों में जिले के अलग-अलग थाना और चौकी क्षेत्रों में जुआ खेलने के 85 केस दर्ज किए गए हैं। इस दौरान कुल 416 लोगों को पकड़ा गया। उनके पास और जुआ फड़ से 2 लाख 90 हजार 955 रुपए कैश और 52 पत्ती ताश जब्त की गई।
आगे भी जारी रहेगा अभियान
पुलिस ने बताया कि अवैध शराब, गांजा, नशीले पदार्थ, जुआ-सट्टा और दूसरी आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। इस कार्रवाई में साइबर सेल के साथ अलग-अलग थानों और चौकियों के प्रभारी व पुलिसकर्मी शामिल रहे।