छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के खरसिया बस स्टैंड के पास एक चाकूबाजी की घटना घटित हुई थी

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के खरसिया बस स्टैंड के पास एक चाकूबाजी की घटना घटित हुई थी। जिसमें पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों ने एक व्यक्ति से मारपीट की और चाकू से उस पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे, जहां एक आरोपी नागपुर से घर लौटा, तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मामला खरसिया चौकी क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक पुरानी बस्ती निवासी ममता ठाकुर 32 साल ने 31 अक्टूबर को पुलिस चौकी खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार दोपहर में नया बस स्टैंड खरसिया के पास ईशान पेशवानी और फैज खान व फहीम अख्तर के बीच गाली-गलौज व विवाद हो रहा था।

इस पर ईशान पेशवानी ने अपने परिचित अजय राजपूत 25 साल को फोन कर घटना की जानकारी दी।

अजय मौके पर पहुंचकर विवाद शांत कराने का प्रयास कर रहा था, तभी पूर्व रंजिश को लेकर फैज खान और फहीम अख्तर ने अजय को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट करने लगे। अजय जब अपनी जान बचाकर वहां से भागने लगा तो दोनों ने उसका पीछा किया।

अजय को पकड़कर चाकू से वार कर दिया फहीम अख्तर ने अजय को पकड़ लिया और फैज खान ने अपने पास रखे धारदार चाकू से उस पर वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद दोनों मौके से फरार हो गए।

घायल अजय को ईशान पेशवानी ईलाज के लिए खरसिया अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर कर दिया।

आरोपी को खरसिया में देखे जाने की सूचना मिली घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। घटना के बाद से ही दोनों फरार आरोपियों की पतासाजी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार अपना लोकेशन बदल रहे थे।

इसी दौरान फहीम अख्तर के खरसिया में देखे जाने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया।

आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना के बाद दोनों फरार होकर बिलासपुर से नागपुर चले गए थे। वहां से रायगढ़ लौटने के बाद वह छिपते हुए खरसिया स्थित अपने घर जाने की फिराक में था।

तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। खरसिया पुलिस ने आरोपी फहीम अख्तर 23 साल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले के दूसरे फरार आरोपी फैज खान तलाश की जा रही है।

Exit mobile version