
दुकान संचालक विकास मालाकार ने बताया कि वे रोज की तरह रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे जब दुकान पहुंचे तो बाहर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो दराज में रखे करीब डेढ़ लाख रुपए गायब थे। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
CCTV फुटेज से चोर की तलाश
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है। पुलिस फुटेज की मदद से चोर की पहचान करने और उसकी तलाश में जुटी है। संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।