छत्तीसगढ़ के 2,883 करोड़ रुपए से ज्यादा के कथित शराब घोटाले में लंबे समय से फरार आरोपी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू को दुबई में गिरफ्तार किया गया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के 2,883 करोड़ रुपए से ज्यादा के कथित शराब घोटाले में लंबे समय से फरार आरोपी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू को दुबई में गिरफ्तार किया गया है। उसे अक्टूबर 2026 के तीसरे सप्ताह में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अधिकारियों ने पकड़ा था।

गिरफ्तारी के बाद से वह UAE अधिकारियों की हिरासत में है। अब उसे भारत लाने के लिए प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि इससे जुड़ी जरूरी औपचारिकताएं लगभग पूरी हो चुकी हैं। हालांकि, उसे भारत कब लाया जाएगा, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

शराब सिंडिकेट के पैसों का हिसाब संभालता था

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में विकास अग्रवाल की भूमिका अहम बताई गई है। एजेंसी के मुताबिक, वह शराब सिंडिकेट में पैसों का हिसाब संभालता था।आरोप है कि वह डिस्टिलरी और FL-10A लाइसेंसधारियों से कमीशन वसूलता था। इसके बाद यह रकम अनवर ढेबर तक पहुंचाता था। ED ने उसे सिंडिकेट के पैसों के लेन-देन की अहम कड़ी बताया है।

Exit mobile version