महादेव ऐप केस के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को शुक्रवार को ED की PMLA स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया

Chhattisgarh Crimesमहादेव ऐप केस के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को शुक्रवार को ED की PMLA स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस हथकड़ी लगाकर उसे रायपुर जेल से कोर्ट लेकर पहुंची।

सौरभ की पेशी को देखते हुए कोर्ट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। ED ने उसे कस्टोडियल रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में आवेदन लगाया है। एजेंसी उससे पूछताछ करना चाहती है।

दरअसल, जेल में बंद सौरभ को प्रोडक्शन वारंट पर कोर्ट में पेश किया गया। CBI कोर्ट से आवेदन खारिज होने के बाद ED ने PMLA स्पेशल कोर्ट में अर्जी लगाई थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया था। इसके बाद शुक्रवार को पुलिस उसे जेल से ED कोर्ट लेकर पहुंची।

बता दें कि 8 दिन की कस्टोडियल रिमांड खत्म होने के बाद गुरुवार को सौरभ को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया था। CBI ने दोबारा कस्टडी नहीं मांगी और उसे न्यायिक रिमांड पर भेजने की मांग की। कोर्ट ने सौरभ को 19 नवंबर तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया था।गुरुवार को CBI अधिकारियों और पुलिस की टीम हाई सिक्योरिटी के बीच उसे कोर्ट लेकर पहुंची थी। कोर्ट से आदेश मिलने के बाद सौरभ को जेल भेज दिया गया। इस दौरान वह झोला उठाकर जेल के अंदर जाता दिखाई दिया।

Exit mobile version