फिल्म ‘रामायण: भाग एक’ में माता सीता को योद्धा के रूप में दिखाने, रावण का महिमामंडन करने और देवी-देवताओं के चित्रण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है

Chhattisgarh Crimesफिल्म ‘रामायण: भाग एक’ में माता सीता को योद्धा के रूप में दिखाने, रावण का महिमामंडन करने और देवी-देवताओं के चित्रण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। रायपुर के अधिवक्ता मनोज सिंह ठाकुर ने फिल्म के निर्माता, निर्देशक, लेखक और CBFC को 15 दिन का कानूनी नोटिस भेजा है।

उन्होंने फिल्म से विवादित दृश्य और संवाद हटाने व सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और CBFC के खिलाफ सरकारी शिकायत पोर्टल CPGRAMS पर भी शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही चेतावनी दी है कि 15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट में याचिका दायर करने और FIR दर्ज कराने की मांग करेंगे।

माता सीता को योद्धा दिखाने और रावण के चित्रण पर आपत्ति

अधिवक्ता मनोज सिंह ठाकुर का कहना है कि फिल्म को महर्षि वाल्मीकि की रामायण पर आधारित बताया जा रहा है, लेकिन इसमें कई ऐसे दृश्य दिखाए गए हैं जो मूल रामायण की भावना से मेल नहीं खाते। उनका आरोप है कि फिल्म में माता सीता को युद्ध करते हुए योद्धा के रूप में दिखाया गया है। वहीं, रावण का महिमामंडन और देवी-देवताओं का गलत चित्रण करने पर भी उन्होंने आपत्ति जताई है।उन्होंने कहा कि यह महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस की मूल भावना के खिलाफ है। इससे करोड़ों सनातन धर्म मानने वालों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है।

Exit mobile version