
पकड़े गए युवक की पहचान रितिक मोदी (26) निवासी इमलीडीह के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसकी जींस की जेब में रखे सिगरेट के पैकेट से छोटी पॉलीथीन में सफेद पाउडर मिला।
मौके पर पहुंची सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट ने पाउडर की पहचान एमडीएमए जैसे नशीले पदार्थ के रूप में की। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौल कराने पर इसका वजन पॉलीथीन सहित 2.65 ग्राम निकला।
रायपुर और भिलाई से जुड़े सप्लायर के नाम बताए
पुलिस की पूछताछ में रितिक ने बताया कि उसे यह नशीला पाउडर रायपुर निवासी सन्नी मनवानी ने दिया था। सन्नी ने इसे भिलाई-दुर्ग निवासी आरती सोनी से खरीदकर आगे बेचने के लिए दिया था। पुलिस ने रितिक मोदी के साथ सन्नी मनवानी और आरती सोनी को भी मामले में आरोपी बनाया है।
पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(ख) और 29 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रितिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की भूमिका और नशीले पदार्थ की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की जांच की जा रही है।