जांजगीर-चांपा के चांपा में चाकू दिखाकर लोगों को डराने के आरोप में पुलिस ने कोरबा जिले के दो युवकों को गिरफ्तार किया

Chhattisgarh Crimesजांजगीर-चांपा के चांपा में चाकू दिखाकर लोगों को डराने के आरोप में पुलिस ने कोरबा जिले के दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से बड़े धारदार चाकू जब्त किए। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।

पुलिस के मुताबिक, 14 नवंबर 2026 को मुकुंद टॉकीज के संचालक ने फोन कर बताया कि दो लोग मोटरसाइकिल स्टैंड के पास बड़े नुकीले चाकू लेकर खड़े हैं। वे आने-जाने वाले लोगों को चाकू दिखाकर डरा रहे हैं।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश शेण्डे ने पेट्रोलिंग टीम को मौके पर भेजा। पुलिस ने दोनों को पकड़कर पूछताछ की।

आरोपियों की पहचान उमेश यादव (25), पिता छतराम यादव, निवासी खरहरकुड़ा, थाना उरगा, जिला कोरबा और करन गोस्वामी (24), पिता गोरेलाल गोस्वामी, निवासी नवलपुर, थाना उरगा, जिला कोरबा के रूप में हुई।

पुलिस ने दोनों की तलाशी ली तो उनकी शर्ट के अंदर छिपाए गए बड़े धारदार चाकू मिले। पुलिस ने चाकू जब्त कर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 621/2026 दर्ज किया। मामला आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत दर्ज किया गया है।

दोनों को 14 नवंबर को गिरफ्तार किया गया। 15 नवंबर 2026 को उन्हें न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया गया।