
अब जानिए पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक, नशे के अवैध कारोबार और दूसरे राज्यों में गांजा तस्करी रोकने के लिए ऑपरेशन निश्चय चलाया जा रहा है। इसी दौरान साइबर थाना की टीम को सूचना मिली कि ओडिशा के जयपुर इलाके से दो कारों में गांजा भरकर महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है। दोनों कारें चारामा के रास्ते धमतरी की ओर आ रही थी।
सूचना मिलते ही पुलिस ने श्यामतराई नाका पर घेराबंदी कर दी। कुछ देर बाद वहां नैनो और स्विफ्ट डिजायर कार पहुंची। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को रोककर तलाशी ली। इस दौरान दोनों कारों से कुल 131.668 किलो गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने पांचों लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं आरोपी
पुलिस ने जिन पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें कुंदन उर्फ सचिन कैलाश ईगेडे (27), निवासी मलकापुर वागुढ़, जिला बुलढाना; रामेश्वर सालिक राम दांडगे (31), निवासी संभाजीनगर हाईवे रोड, जलगांव; राबिनसन लॉरेंस फर्नांडिस (32), लखन गुलाब बेलदार (34) और गणेश विजय पाटिल (29), निवासी वेललाडे, जिला जलगांव, महाराष्ट्र शामिल हैं।
दो कार और पांच मोबाइल भी जब्त
पुलिस ने आरोपियों के पास से 131.668 किलो गांजा, तस्करी में इस्तेमाल की गई नैनो और स्विफ्ट डिजायर कार के साथ पांच मोबाइल फोन जब्त किए हैं। इन सभी की कुल कीमत करीब 72 लाख 45 हजार 400 रुपए आंकी गई है।
पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। अब उनसे पूछताछ कर गांजा कहां से लाया गया था और इसे महाराष्ट्र में किसे पहुंचाना था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।