मंगलवार, 17 नवंबर को मिथुन राशि में बहुराष्ट्रीय कंपनियों, आईटी, एक्सपोर्ट-इंपोर्ट और मीडिया से जुड़े लोगों को बड़ी इंटरनेशनल डील या प्रोजेक्ट मिल सकता है

Chhattisgarh Crimesमंगलवार, 17 नवंबर को मिथुन राशि में बहुराष्ट्रीय कंपनियों, आईटी, एक्सपोर्ट-इंपोर्ट और मीडिया से जुड़े लोगों को बड़ी इंटरनेशनल डील या प्रोजेक्ट मिल सकता है। कंपनी की ओर से विदेश यात्रा या बड़े पद का ऑफर भी मिल सकता है। मकर राशि में पारिवारिक बिजनेस, बैंकिंग, इंश्योरेंस और कॉर्पोरेट सेक्टर से जुड़े लोगों को बड़ा मुनाफा या उच्च पद मिल सकता है।

मेष राशि वालों को लंबे समय से प्रमोशन या वेतन वृद्धि का इंतजार है तो सकारात्मक नतीजे मिल सकते हैं। कुंभ राशि वालों के नई नौकरी के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। धनु राशि में करियर शुरू कर रहे युवाओं को बेहतरीन इंटर्नशिप या जॉब ऑफर मिल सकता है। कन्या राशि के फ्रीलांसिंग, फैशन, इंटीरियर डिजाइनिंग और बुटीक बिजनेस से जुड़े लोगों को बड़ा मुनाफा होने के योग हैं।

मेष – किंग ऑफ पेंटाकल्स घर-परिवार की सुख-सुविधाएं बढ़ाने के लिए नई खरीदारी कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति या जमीन से जुड़े किसी मामले में अनुभवी व्यक्ति की मध्यस्थता से फायदा होगा। समाज में आपकी विश्वसनीयता और प्रतिष्ठा मजबूत होगी। पुराने निवेश से अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। जल्दबाजी में किसी को पैसा उधार देने से बचना होगा। किसी आयोजन की योजना भी बन सकती है।

करियर- आपकी मैनेजमेंट क्षमता और अनुशासन की उच्च अधिकारी तारीफ करेंगे। रियल एस्टेट, मैन्युफैक्चरिंग और फाइनेंस से जुड़े कारोबारियों को बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। टीम की परफॉर्मेंस बेहतर होगी। लंबे समय से प्रमोशन या वेतन वृद्धि का इंतजार कर रहे लोगों को सकारात्मक नतीजे मिल सकते हैं। लव- दांपत्य जीवन में स्थिरता, भरोसा और सुरक्षा का भाव मजबूत होगा। जीवनसाथी के साथ घर के भविष्य और बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी महत्वपूर्ण प्लानिंग करेंगे। प्रेम संबंध में दिखावे के बजाय एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी बढ़ेगी। शाम को साथी के साथ सुकून भरा समय बीतेगा। हेल्थ- स्वास्थ्य और फिटनेस सामान्य बनाए रखने की जरूरत रहेगी। लकी कलर- ब्राउन, लकी नंबर- 4

Chhattisgarh Crimes

वृष – टू ऑफ स्वॉर्ड्स किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेने को लेकर मानसिक दुविधा हो सकती है। परिवार के लोगों के बीच चल रहे मतभेद को सुलझाने में आपको निष्पक्ष रहना होगा। आर्थिक मामलों में किसी भी कागज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर करना नुकसानदायक हो सकता है। पड़ोसियों या रिश्तेदारों की बातों में आकर कोई धारणा न बनाएं। शांत होकर सोचने पर शाम तक सही रास्ता स्पष्ट हो सकता है।

करियर- ऑफिस में दो अलग-अलग प्रोजेक्ट या जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाना चुनौतीपूर्ण रहेगा। अपने टारगेट पर फोकस रखना होगा। नौकरी बदलने का विचार फिलहाल कुछ दिनों के लिए टालना बेहतर रहेगा। बिजनेस में नई पार्टनरशिप को फाइनल करने से पहले सभी शर्तों की बारीकी से जांच जरूरी होगी। लव- पार्टनर को लेकर किसी अनकही बात पर संदेह या असमंजस हो सकता है। खुलकर और शांत तरीके से बातचीत करने पर गलतफहमी दूर होगी। विवाहित लोगों को जीवनसाथी की भावनाएं समझने के लिए थोड़ा ज्यादा समय देना पड़ेगा। हेल्थ- मानसिक उलझन और फैसला न ले पाने के कारण हल्का सिरदर्द या सिर में भारीपन महसूस हो सकता है। आंखों में भी थकान रह सकती है। लकी कलर- सिल्वर, लकी नंबर- 2

Chhattisgarh Crimes

मिथुन – द वर्ल्ड आज बड़ी सफलता, किसी काम की पूर्णता और नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के संकेत हैं। लंबे समय से अधूरा महत्वपूर्ण काम सफलतापूर्वक पूरा हो सकता है। विदेश से जुड़े संपर्कों या यात्रा से फायदा मिलने के प्रबल योग हैं। घर-परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और प्रभावशाली लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलने से आत्मविश्वास बना रहेगा।

करियर- नई पहचान और सम्मान मिलेगा। बहुराष्ट्रीय कंपनियों, आईटी, एक्सपोर्ट-इंपोर्ट और मीडिया से जुड़े लोगों को बड़ी इंटरनेशनल डील या प्रोजेक्ट मिल सकता है। आपकी कार्यकुशलता देखकर कंपनी विदेश यात्रा या बड़े पद का ऑफर दे सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को शानदार परिणाम मिल सकते हैं। लव- प्रेम संबंध में पूर्णता, तालमेल और गहरा समर्पण रहेगा। पार्टनर के साथ लंबी दूरी की रोमांटिक यात्रा या वेकेशन की योजना सफल हो सकती है। लंबे समय से शादी की सोच रहे प्रेमी जोड़ों को परिवार की सहमति मिल सकती है। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी और आपसी तालमेल बेहतरीन होगा। हेल्थ- ऊर्जा और फिटनेस सामान्य बनी रहेगी। लकी कलर- पर्पल, लकी नंबर- 1

Chhattisgarh Crimes

कर्क – द हर्मिट आज बाहरी भागदौड़ से दूर रहकर आत्ममंथन और अकेले कुछ समय बिताना पसंद करेंगे। किसी आध्यात्मिक गुरु या वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन जीवन की दिशा पर असर डाल सकता है। परिवार की जिम्मेदारियां शांति और धैर्य से निभाएंगे। गैरजरूरी खर्च कम करने से बचत बढ़ेगी। किसी पुराने दोस्त से फोन पर लंबी बातचीत हो सकती है।

करियर- रिसर्च, लेखन, शिक्षण, चिकित्सा और काउंसलिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन अत्यंत फलदायी है। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहकर अपनी रणनीति पर चुपचाप काम करने से बड़ी सफलता मिल सकती है। किसी जटिल तकनीकी समस्या का समाधान अपनी सूझबूझ से निकाल लेंगे। लव- रिश्ते में गहराई और परिपक्वता आएगी, लेकिन अपनी भावनाएं व्यक्त करने में थोड़ा संकोच हो सकता है। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर सार्थक चर्चा होगी। सिंगल लोग नए रिश्ते में जल्दबाजी करने के बजाय खुद की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे। प्रेम संबंध में भरोसा बना रहेगा। हेल्थ- ठंडी हवा के कारण कमर या घुटनों में जकड़न हो सकती है। लकी कलर- क्रिमसन, लकी नंबर- 9

Chhattisgarh Crimes

सिंह – थ्री ऑफ वांड्स आपकी दूरदर्शिता और भविष्य की योजनाएं साकार होती नजर आएंगी। बिजनेस या नौकरी के सिलसिले में की गई यात्राएं फायदेमंद रहेंगी। परिवार के साथ किसी नए शहर में बसने या संपत्ति खरीदने पर विचार हो सकता है। भाई-बहनों के सहयोग से कोई पारिवारिक काम आसानी से पूरा होगा। आर्थिक स्थिति में लगातार प्रगति होगी। समाज में आपके विचारों और नेतृत्व की तारीफ होगी।

करियर- आपके प्रयासों के सकारात्मक नतीजे मिलने शुरू होंगे। ऑनलाइन बिजनेस, लॉजिस्टिक्स, टूरिज्म और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को नए बाजारों में जाने का मौका मिलेगा। बॉस आपके विजन और प्रोजेक्ट प्लानिंग से प्रभावित होकर नई ब्रांच या टीम की कमान दे सकते हैं। लव- लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने वालों की पार्टनर से मुलाकात हो सकती है। इससे रिश्ते में नई ऊर्जा आएगी। जीवनसाथी के साथ नया बिजनेस या निवेश शुरू करने की योजना बन सकती है। अविवाहित लोगों को सोशल मीडिया या किसी दोस्त के जरिए मनपसंद जीवनसाथी मिल सकता है। रिश्ते में उत्साह और पारदर्शिता रहेगी। हेल्थ- ज्यादा भागदौड़ के कारण पैरों में थकान या खिंचाव महसूस हो सकता है। लकी कलर- ऑरेंज, लकी नंबर- 1

Chhattisgarh Crimes

कन्या – नाइन ऑफ पेंटाकल्स अपनी मेहनत से मिली सफलता और आत्मनिर्भरता का आनंद लेंगे। घर की सजावट, बागवानी या कलात्मक चीजों की खरीदारी में समय बीत सकता है। आर्थिक रूप से खुद को काफी सुरक्षित और संतुष्ट महसूस करेंगे। परिवार की महिलाओं की कोई विशेष उपलब्धि घर का नाम रोशन कर सकती है। सामाजिक समारोह में आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे।

करियर- कार्यस्थल पर स्वतंत्र रूप से काम करने की आजादी मिलेगी और अपने लक्ष्य अच्छी तरह हासिल करेंगे। फ्रीलांसिंग, फैशन, इंटीरियर डिजाइनिंग और बुटीक बिजनेस से जुड़े लोगों को बड़ा मुनाफा होने के योग हैं। ऑफिस में आपकी कार्यशैली और समय पर काम पूरा करने की मिसाल दी जाएगी। आर्थिक लाभ के साथ कोई पुरस्कार या प्रशंसा पत्र भी मिल सकता है। लव- प्रेम संबंध में आपसी सम्मान, स्वतंत्रता और मधुरता रहेगी। पार्टनर को पूरा सहयोग देने से रिश्ता और मजबूत होगा। विवाहित लोगों को जीवनसाथी से कोई कीमती गिफ्ट या सरप्राइज मिल सकता है। सिंगल लोग किसी समझदार व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं। हेल्थ- पाचन अच्छा रहेगा और खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। लकी कलर- मिंट ग्रीन, लकी नंबर- 5

Chhattisgarh Crimes

तुला – द लवर्स आज रिश्तों में तालमेल, प्रेम और महत्वपूर्ण चुनाव का दिन है। परिवार के लोगों के बीच चल रही पुरानी गलतफहमी बातचीत से सुलझ जाएगी। पार्टनरशिप में किए जा रहे कामों से उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम या मेहमानों के आने से रौनक रहेगी। किसी करीबी दोस्त की सलाह बेहद उपयोगी साबित होगी।

करियर- टीमवर्क और सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल से कठिन प्रोजेक्ट भी आसानी से पूरे होंगे। पब्लिक रिलेशन, मीडिया, इवेंट मैनेजमेंट और कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को शानदार अवसर मिलेंगे। बिजनेस में नई पार्टनरशिप का प्रस्ताव आ सकता है, जो भविष्य में फायदेमंद रहेगा। बॉस के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। लव- रोमांटिक जीवन के लिए दिन बेहद यादगार और खुशियों भरा रहेगा। पार्टनर के साथ दिल की बातें साझा करेंगे। अविवाहित लोगों के जीवन में सच्चे प्यार की शुरुआत हो सकती है। विवाहित लोगों के बीच प्रेम और भरोसा बढ़ेगा। किसी खूबसूरत जगह पर डिनर डेट की योजना बन सकती है। हेल्थ- स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। मानसिक ऊर्जा अच्छी बनी रहेगी। लकी कलर- रोज पिंक, लकी नंबर- 6

Chhattisgarh Crimes

वृश्चिक – सेवन ऑफ स्वॉर्ड्स आज आसपास के लोगों से सतर्क रहकर समझदारी से काम लेना होगा। अपनी कारोबारी और पारिवारिक योजनाएं हर व्यक्ति के सामने उजागर न करें। आर्थिक लेनदेन में पूरी सावधानी जरूरी होगी और ऑनलाइन धोखाधड़ी से भी सतर्क रहना होगा। घर के किसी सदस्य के व्यवहार में बदलाव देखकर चिंता हो सकती है। जल्दबाजी के बजाय कूटनीति और धैर्य से काम लेना फायदेमंद रहेगा।

करियर- ऑफिस में कुछ सहकर्मी आपके काम का श्रेय लेने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए अपने काम का रिकॉर्ड व्यवस्थित रखें। छिपे विरोधियों की चाल को अपनी सूझबूझ से नाकाम कर पाएंगे। डाटा सिक्योरिटी, साइबर सिक्योरिटी और जांच एजेंसियों से जुड़े लोगों के लिए दिन सतर्कता और सफलता वाला रहेगा। लव- रिश्ते में पारदर्शिता और ईमानदारी सबसे जरूरी होगी। पार्टनर से कोई बात छिपाने पर गलतफहमी बढ़ सकती है। विवाहित लोगों को किसी बाहरी व्यक्ति की बातों में आकर जीवनसाथी पर संदेह करने से बचना होगा। आपसी भरोसा मजबूत रखने से स्थिति संभलेगी। हेल्थ- ज्यादा मानसिक दबाव के कारण नींद में खलल या बेचैनी हो सकती है। गैस या अपच की परेशानी भी रह सकती है। लकी कलर- वार्म येलो, लकी नंबर- 3

Chhattisgarh Crimes

धनु – पेज ऑफ वांड्स आज नए विचार, उत्साह और रचनात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। बच्चों की नई गतिविधि या खेलकूद में सफलता से खुशी मिलेगी। अचानक छोटी मनोरंजक यात्रा की योजना बन सकती है। परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा और नई चीजें सीखने की उत्सुकता बढ़ेगी। गुस्से में तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचना होगा।

करियर- करियर शुरू कर रहे युवाओं को कोई बेहतरीन इंटर्नशिप या जॉब ऑफर मिल सकता है। आपके नए और रचनात्मक सुझावों की वरिष्ठ अधिकारी तारीफ करेंगे। डिजिटल मार्केटिंग, कंटेंट क्रिएशन और एडवेंचर टूरिज्म से जुड़े लोगों के लिए दिन काफी प्रगतिशील रहेगा। नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू होने से उत्साह बढ़ेगा। लव- प्रेम संबंध में ताजगी, मस्ती और रोमांच रहेगा। पार्टनर के साथ नई जगह घूमने या किसी एडवेंचर एक्टिविटी की योजना बन सकती है। सिंगल लोगों का किसी दोस्त या सोशल इवेंट के जरिए नया आकर्षण बन सकता है। दांपत्य जीवन में हल्की नोकझोंक के साथ प्यार और अपनापन बना रहेगा। हेल्थ- शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी। लकी कलर- वार्म येलो, लकी नंबर- 2

Chhattisgarh Crimes

मकर – टेन ऑफ पेंटाकल्स आज पारिवारिक सुख-समृद्धि, विरासत और लंबे समय की सफलता के मजबूत संकेत हैं। बुजुर्गों के आशीर्वाद से कोई बड़ा काम बिना रुकावट पूरा हो सकता है। पैतृक संपत्ति या पारिवारिक बिजनेस से जुड़े मामलों में बड़ा आर्थिक लाभ होने के प्रबल योग हैं। रिश्तेदारों से मेलजोल बढ़ेगा और घर में किसी शुभ समारोह की तैयारी शुरू हो सकती है। भविष्य की सुरक्षा के लिए बनाई योजनाएं सफल होंगी।

करियर- कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति बेहद मजबूत और स्थायी रहेगी। पारिवारिक बिजनेस, बैंकिंग, इंश्योरेंस और कॉर्पोरेट सेक्टर से जुड़े लोगों को बड़ा मुनाफा या उच्च पद मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों और अनुभवी लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी मेहनत और दूरदर्शिता से कंपनी को बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है, जिससे आपकी साख बढ़ेगी। लव- दांपत्य जीवन में सुख, शांति और पारिवारिक तालमेल रहेगा। जीवनसाथी के साथ परिवार की भलाई के लिए बड़ा निवेश या खरीदारी कर सकते हैं। प्रेम संबंध को विवाह में बदलने के लिए परिवार के बुजुर्गों की सहमति मिलने से खुशी होगी। रिश्ते में गहरा भरोसा और अपनापन रहेगा। हेल्थ- घुटनों या कमर का पुराना दर्द परेशान कर सकता है। लकी कलर- नेवी ब्लू, लकी नंबर- 8

Chhattisgarh Crimes

कुंभ – ऐस ऑफ कप्स आज नई खुशियां, भावनात्मक संतुष्टि और सकारात्मक शुरुआत के संकेत हैं। परिवार में किसी नन्हे मेहमान के आने या संतान से जुड़ी बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। पुराने गिले-शिकवे दूर होने से घर का माहौल बेहद सुखद होगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। आर्थिक स्थिति में भी सुधार के संकेत हैं।

करियर- क्रिएटिव फील्ड, डिजाइनिंग, सोशल वर्क और हीलिंग प्रोफेशन से जुड़े लोगों को नया और मनचाहा प्रोजेक्ट मिल सकता है। सहकर्मियों से मधुर संबंध रहेंगे और टीम की मदद से कठिन लक्ष्य भी आसानी से पूरे होंगे। नई नौकरी के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। लव- प्रेम जीवन के लिए दिन किसी वरदान से कम नहीं रहेगा। सिंगल लोगों के जीवन में सच्चा और भावनात्मक रूप से जुड़ने वाला साथी आ सकता है। प्रेमी जोड़ों के बीच प्यार और समझ नई ऊंचाई पर पहुंचेगी। विवाहित लोगों के रिश्ते में भी नई ताजगी और रोमांस बढ़ेगा। हेल्थ- खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। लकी कलर- एक्वा ब्लू, लकी नंबर- 4

Chhattisgarh Crimes

मीन – द टेम्पेरेंस आज संवेदनशीलता, सहानुभूति और रचनात्मक सोच बहुत मजबूत रहेगी। परिवार के लोगों की भावनाएं समझकर घर में शांति और प्रेम बनाए रखेंगे। किसी जरूरतमंद की मदद करने से आत्मिक संतोष मिलेगा। आर्थिक मामलों में भावुक होकर फैसला लेने से बचना होगा। कला, लेखन और आध्यात्मिक चिंतन में रुचि बढ़ेगी।

करियर- आपकी सौम्य कार्यशैली और सहयोगी स्वभाव की सभी तारीफ करेंगे। नर्सिंग, काउंसलिंग, आर्ट, म्यूजिक और एजुकेशन सेक्टर से जुड़े लोगों को विशेष उपलब्धि मिल सकती है। सहकर्मी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आपसे सलाह लेंगे। शांत रहकर काम करने से सभी पेंडिंग काम समय पर पूरे हो जाएंगे। लव- पार्टनर के साथ गहरा भावनात्मक और आत्मिक जुड़ाव महसूस होगा। बिना ज्यादा कहे भी एक-दूसरे की भावनाएं समझ पाएंगे। जीवनसाथी के प्रति समर्पण और केयरिंग स्वभाव से वैवाहिक जीवन और मधुर होगा। अविवाहित लोगों को संवेदनशील और समझदार व्यक्ति से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। हेल्थ- मानसिक शांति और अच्छी नींद बनाए रखने की जरूरत रहेगी। लकी कलर- मौव, लकी नंबर- 9