
पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि कठौतिया निवासी झुलेलाल चंद्राकर उर्फ दीपक चंद्राकर (31) ने अपने घर के सामने परछी में बिक्री के लिए शराब रखी है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली।
आरोपी के कब्जे से 45 पौवा यूनिक देशी मंदिरा प्लेन शराब (8,100 एमएल) मिली। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल, पुलिस आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है।