कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा से 25 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी शोएब ढेबर को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से राहत मिली

Chhattisgarh Crimesकांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा से 25 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी शोएब ढेबर को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से राहत मिली है। हाईकोर्ट ने उसकी दोबारा गिरफ्तारी के लिए CJM और ADJ कोर्ट की ओर से जारी आदेशों पर रोक लगा दी है।

जस्टिस पीपी साहू की एकल पीठ ने सुनवाई के बाद यह आदेश दिया। हाईकोर्ट ने 27 सितंबर को रिमांड कोर्ट की ओर से दिए गए जमानत के फैसले को सही माना है।

इस मामले में रिमांड कोर्ट ने शोएब की गिरफ्तारी को गलत मानते हुए उसे जमानत दे दी थी। पुलिस ने इस फैसले को चुनौती दी थी। इसके बाद सीजेएम कोर्ट ने गिरफ्तारी को वैध ठहराते हुए जमानत का आदेश रद्द कर दोबारा गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।

सीजेएम कोर्ट के बाद एडीजे कोर्ट ने भी शोएब की दोबारा गिरफ्तारी के आदेश जारी किए थे। अब हाईकोर्ट ने दोनों अदालतों के इन आदेशों पर रोक लगा दी है। साथ ही रिमांड कोर्ट के जमानत देने के फैसले को सही माना है।

विदेशी नंबर से धमकी देकर मांगे थे 25 करोड़

मामला रायपुर के तेलीबांधा थाने में दर्ज FIR से जुड़ा है। पुलिस के मुताबिक, कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा को विदेशी नंबर से वॉट्सऐप पर धमकी भरे मैसेजेस भेजे गए थे। इन मैसेजेस के जरिए उनसे 25 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई थी।

जांच के बाद पुलिस ने शोएब ढेबर को आरोपी बनाया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए रायपुर कमिश्नरेट ने इनाम भी घोषित किया था। सूचना देने वाले को नकद इनाम देने की घोषणा की गई थी।

Exit mobile version