छत्तीसगढ़ में नेताओं की सुरक्षा कम करने को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आमने-सामने आ गए

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में नेताओं की सुरक्षा कम करने को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आमने-सामने आ गए हैं। विजय शर्मा ने नक्सलवाद खत्म होने का दावा करते हुए कहा कि अब नक्सल घटनाओं का खतरा नहीं है, इसलिए नेताओं को दी गई सुरक्षा में कटौती की जा रही है। वहीं, भूपेश बघेल ने सुरक्षा हटाने के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए, लेकिन सुरक्षा कम करने में तय नियम और प्रोटोकॉल का पालन जरूरी है।

दरअसल दीपावली मिलन कार्यक्रम के दौरान गृहमंत्री विजय शर्मा से नेताओं की सुरक्षा हटाने को लेकर जब पूछा गया तो विजय शर्मा ने कहा कि नक्सलवाद समाप्त हो चुका है। किसी को कोई भय नहीं है। नक्सल कैडर नाम की कोई चीज़ नहीं है। कोई भी ऐसा इफॉर्मेशन नहीं है जो उस यूनिफॉर्म में एक साथ घूमते हुए ऐसी वारदातों को अंजाम दें। तो अब सुरक्षा की ऐसी आवश्यकता नहीं है।

31 मार्च 2026 से पहले ही काम पूरा किया गया और उसके बाद भी 6 महीने एहतियातन इसको रोक कर रखा गया। लेकिन किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आई है। हम नेताओं की सुरक्षा पूर्णतः नहीं हटा रहे हैं, केवल एक श्रेणी कम कर रहे हैं। जिनको सुरक्षा थी ज़ेड प्लस (Z+) आदि वहां पर एक श्रेणी कम कर रहे हैं। अब जहां बिल्कुल ही आवश्यकता नहीं है उसको हटाया जाएगा।

विजय शर्मा बोले- जब मुख्यमंत्री की पत्नी की सुरक्षा कम की गई गृहमंत्री ने भूपेश बघेल की सुरक्षा हटाने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पत्नी की भी सुरक्षा कम की गई है। मेरी भी सुरक्षा कम की गई है। तो कोई भी हो। जहां आवश्यकता होगी तो दिया जाएगा। जहां जरूरत नहीं होगी, वहां सुरक्षा हटाई जाएगी।

सबकी सुरक्षा कम करें, लेकिन नियमों का पालन हो इधर भिलाई में दीपावाली मिलन में शामिल होने आए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी विजय शर्मा के बयान पर पलटवार किया है। भूपेश बघेल ने कहा कि सुरक्षा हटाने में किसी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए।

किसकी सुरक्षा हटाई जाए और किसकी नहीं, इस पर कोई परेशानी नहीं है, लेकिन इसके लिए तय गाइडलाइन और प्रोटोकॉल का पालन होना चाहिए। भूपेश ने कहा कि सुरक्षा हटाने का फैसला सभी के लिए एक जैसा होना चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सुरक्षा कम करने की प्रक्रिया नियमों के तहत होनी चाहिए, न कि किसी व्यक्ति को देखकर फैसला लिया जाए। स्कूली बच्चों के नशे पर भी दिया बयान कोरबा में स्कूली बच्चों के नशा करने का वीडियो सामने आने पर विजय शर्मा ने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। एनडीपीएस के मामलों में जितनी कार्रवाई अभी हो रही है, वह ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि नशे से जुड़ी परेशानी बढ़ी है और सरकार इस पर काम कर रही है। वहीं भूपेश बघेल ने प्रदेश में नशे के बढ़ते मामलों को लेकर कहा कि पूरा छत्तीसगढ़ नशे का गढ़ बन गया है।