
टक्कर से वैन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वैन में सवार सभी बच्चे बाल-बाल बच गए।
यह घटना तखतपुर के न्यू बस स्टैंड के पास मेन रोड पर हुई। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने हार्वेस्टर चालक को पकड़ लिया।
मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है। घटना की और जानकारी नहीं मिल सकी है। तखतपुर टीआई सतीश सिंह ने पूछने पर कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।