छत्तीसगढ़ स्टेट गैरेज कर्मचारी संघ का चुनाव 26 साल बाद लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुआ। रविवार को हुए मतदान में दिलीप यदु ने हफीज अली को हराकर संघ के पहले निर्वाचित अध्यक्ष बने। निर्वाचन अधिकारी आकाश सिंह ने मतदान के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए। परिणाम घोषित होते ही कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी।
चुनाव में अन्य पदों पर भी कर्मचारियों ने अपने प्रतिनिधियों का चयन किया। धर्मेंद्र गिधौड़े उपाध्यक्ष, राजकुमार सिंह कंवर सचिव, रूडोल्फ टोप्पो संयुक्त सचिव और अजय कुमार जोशी कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अश्विनी साहू, अजय कुमार साहू, घनश्याम महिलांग और सदाराम ध्रुव निर्विरोध चुने गए।
निवर्तमान अध्यक्ष घनश्याम पटेल और उपाध्यक्ष बालकृष्ण साहू ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी कर्मचारी हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में बेहतर कार्य करेगी।
अध्यक्ष पद पर स्टेरिंग और टायर के बीच हुआ मुकाबला
इस चुनाव की खास बात यह रही कि सभी पदों के लिए वाहन और गैरेज से जुड़े प्रतीक चिन्ह दिए गए। अध्यक्ष पद पर स्टेरिंग और टायर के बीच मुकाबला हुआ, जबकि उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पदों के उम्मीदवारों को साइड मिरर, वाइपर, बोनट, गियर, व्हील कवर, हेडलाइट, मीटर और सीट जैसे चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। इन अनोखे प्रतीक चिन्हों ने कर्मचारियों के बीच चुनाव को लेकर खासा उत्साह बनाए रखा।
पहली बार लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन का गठन वर्ष 2023 में हुआ था, लेकिन कर्मचारियों के प्रतिनिधियों का चयन पहली बार लोकतांत्रिक चुनाव के जरिए किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिलीप यदु और उनकी टीम ने कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए उनकी समस्याओं के समाधान, पारदर्शी कार्यप्रणाली औ