छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति को लेकर भाजपा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर एक वीडियो शेयर किया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति को लेकर भाजपा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को रॉकस्टार बनाकर ‘बाप तो बाप होता है’ गाना तैयार किया गया है। गाने के जरिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल पर निशाना साधा है।

गाने के बोल हैं- ‘बाप ने बेटे को मूर्ख बनाया, खुद ऐश किया, बेटे को जेल भिजवाया।’ इसमें कथित शराब सिंडिकेट और 250 करोड़ रुपए का भी जिक्र किया गया है। गाने में आगे कहा गया है कि, ‘लेकिन बाप तो बाप होता है’ और ‘बाप बना घोटालों का सरदार, बेटे का था इसमें पूरा किरदार।’

राष्ट्रीय सचिव की नियुक्ति नहीं मिलने के बाद सियासी चर्चा

दरअसल, AICC की नई राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी नहीं मिली। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व OSD मनीष बंछोर की सोशल मीडिया पोस्ट ‘बाप तो बाप होता है’ चर्चा में आई थी। अब भाजपा ने इसी राजनीतिक संदर्भ को लेकर गाने के जरिए कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधा है।

Exit mobile version