
■ पांच प्राथमिकी में थी तलाश, कई नामों से बदलती रही पहचान
गिरफ्तार महिला की पहचान बिनीता भारती उर्फ श्वेता उर्फ अनीता उर्फ प्रतिमा उर्फ कल्पना, पति स्वर्गीय अमरलाल देव उर्फ नकुल, निवासी लालपुर शिवराम, थाना बहेड़ी, जिला दरभंगा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उसके विरुद्ध अलग-अलग मामलों में कुल पांच प्राथमिकी दर्ज हैं। इन सभी मामलों में पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह अलग-अलग उपनामों से अपनी पहचान बदलती रही। पुलिस अब उसके विभिन्न नामों और पूर्व की गतिविधियों से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है।
■ घोषित हुआ था एक लाख रुपये का इनाम
लगातार फरार रहने और पुलिस की गिरफ्त से बाहर होने के कारण बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से बिनीता भारती पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस महानिरीक्षक (अभियान), पटना कुंदन कृष्णन ने 4 मई 2026 को इस संबंध में पत्र जारी किया था। इनाम घोषित होने के बाद से ही विभिन्न पुलिस इकाइयां उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थीं।